Recaptcha V3 को हल करें
इस तरह के टास्क ऑब्जेक्ट के तहत Google reCAPTCHA v3 को किसी कर्मचारी के कंप्यूटर पर हल किया जाता है। इस टास्क को हमारे अपने प्रॉक्सी सर्वरों और/या कर्मचारियों के IP पतों के माध्यम से हमारी सर्विस द्वारा एक्सीक्यूट किया जाता है।
गौरतलब है कि Recaptcha V2-invisible और Recaptcha V3 में एक फ़र्क होता है। देखने में एक जैसे होने के चलते वे आपको कंफ़्यूज़ कर सकते हैं। लेकिन अपने लिए सही टाइप का आसानी से पता लगाने का एक तरीका होता है: उसे हमारे API के माध्यम से V2-invisible और V3 के तौर पर हल करने की कोशिश करके देखें। अपने किसी न किसी प्रयास में आपको एक एरर मैसेज दिखाई दे जाएगा, जबकि दूसरे प्रयास में वह दिखाई नहीं देगा।
अपने कर्मचारियों को उनके recaptcha "स्कोर" के लिए टेस्ट कर हम उन्हें 3 ग्रुप्स (कतारों) में डाल देते हैं: 0.3, 0.7 और 0.9। खाली कर्मचारियों की संख्या के चलते हर ग्रुप की प्राइसिंग में थोड़ा-सा फ़र्क हो सकता है। "minScore" प्रॉपर्टी पास कर आप यह परिभाषित करते हैं कि आपकी टास्क कौनसी कतार में जाएगी। हमारे ज़्यादातर उपलब्ध कर्मचारियों को 0.3 का स्कोर मिलता है, जबकि बहुत कम कर्मचारी 0.9 का स्कोर हासिल कर पाते हैं।

Python में reCaptcha V3 को कैसे हल करें
#pip3 install anticaptchaofficial
from anticaptchaofficial.recaptchav3proxyless import *
solver = recaptchaV3Proxyless()
solver.set_verbose(1)
solver.set_key("YOUR_API_KEY_HERE")
solver.set_website_url("https://website.com")
solver.set_website_key("SITE_KEY")
solver.set_page_action("home_page")
solver.set_min_score(0.9)
# Specify softId to earn 10% commission with your app.
# Get your softId here: https://anti-captcha.com/clients/tools/devcenter
solver.set_soft_id(0)
g_response = solver.solve_and_return_solution()
if g_response != 0:
print("g-response: "+g_response)
# user-agent in case you need it:
print("user-agent: "+solver.get_user_agent())
else:
print("task finished with error "+solver.error_code)टास्क ऑब्जेक्ट
| प्रॉपर्टी | टाइप | आवश्यक | लक्ष्य |
|---|---|---|---|
| type | स्ट्रिंग | हाँ | RecaptchaV3TaskProxyless |
| websiteURL | स्ट्रिंग | हाँ | किसी लक्षित वेब पेज का पता। यह वेबसाइट में कहीं भी पाया जा सकता है, किसी सदस्य वाले एरिया में भी। हमारे कर्मचारी वहाँ जाते तो नहीं, पर अपने जाने की सिमुलेशन ज़रूर कर देते हैं। |
| websiteKey | स्ट्रिंग | हाँ | Recaptcha वेबसाइट कुंजी। इस लेख में जानें कि उसे कैसे ढूँढा जाता है। |
| minScore | डबल | हाँ | एक खास स्कोर वाले कर्मचारियों को यह फ़िल्टर क्र देता है। इसकी इनमें से कोई वैल्यू हो सकती है: 0.3 0.7 0.9 |
| pageAction | स्ट्रिंग | नहीं | Recaptcha की "action" वैल्यू। वेबसाइट मालिक इस पैरामीटर का उपयोग यह परिभाषित करने के लिए करते हैं कि पेज पर उपयोगकर्ता आखिर क्या कर रहे हैं। उदाहरण: grecaptcha.execute('site_key', {action:'login_test'}) |
| isEnterprise | Boolean | नहीं | अगर इस V3 को आप Enterprise API के माध्यम से हल करना चाहते हैं, तो इस फ़्लैग को "true" पर सेट कर दें। डिफ़ॉल्ट वैल्यू "false" होती है व Enterprise API को non-enterprise API के माध्यम से हल किया जाता है। इस उदाहरण की ही तरह इसका पता भी किसी JavaScript कॉल से लगाया जा सकता है: grecaptcha.enterprise.execute('site_key', {..}) |
| apiDomain | स्ट्रिंग | नहीं | इस पैरामीटर का इस्तेमाल उस डोमेन नेम को भेजने के लिए करें, जहाँ से Recaptcha स्क्रिप्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए। दो में से इसकी केवल एक ही वैल्यू हो सकती है: "www.google.com" या "www.recaptcha.net"। इस पैरामीटर का उपयोग तब तक न करें, जब तक कि आप यह न समझ लें कि आप क्या कर रहे हैं। |
टास्क सॉल्यूशन ऑब्जेक्ट
| प्रॉपर्टी | टाइप | लक्ष्य |
|---|---|---|
| gRecaptchaResponse | स्ट्रिंग | लक्षित वेबसाइट पर सबमिट किए गए फ़ॉर्म से इंटरैक्ट करने के लिए आवश्यक टोकन स्ट्रिंग। |
| userAgent | स्ट्रिंग | कर्मचारी के ब्राउज़र का उपयोगकर्ता-एजेंट। रिस्पॉन्स टोकन जमा करते समय इसका इस्तेमाल करें। |
रिस्पॉन्स का उदाहरण
{
"errorId":0,
"status":"ready",
"solution":
{
"gRecaptchaResponse":"3AHJ_VuvYIBNBW5yyv0zRYJ75VkOKvhKj9_xGBJKnQimF72rfoq3Iy-DyGHMwLAo6a3",
"userAgent":"Mozilla\5.0 (Windows NT 10.0; Win64; x64) AppleWebKit\/537.36 (KHTML, like Gecko) Chrome\/145.0.0.0 Safari\/537.36"
},
"cost":"0.001500",
"ip":"46.98.54.221",
"createTime":1472205564,
"endTime":1472205570,
"solveCount":"0"
}